कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा का पूजन अर्चन शुरू
रेवती (बलिया) शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नगर क्षेत्र के विभिन्न पांडालों में कलश स्थापना के साथ पूजन अर्चन व पांडालों को सजाने का कार्य शुरू हो गया। नगर के बड़ी मस्जिद के समीप मूर्ति नंबर 13B के सौजन्य से बद्री नाथ माडल का पांडाल बनाने का कार्य चल रहा है।
क्षेत्र के मां पचरुखा देवी, सोभनथही माता तथा नगर के भटवलिया स्थित मां काली मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments