जन चौपाल लगाकर गांव की समस्या गांव में किया गया समाधान,समय से जन्म प्रमाण पत्र न मिलने पर सचिव और प्रधान की लगाई फटकार
गड़वार (बलिया) विकास खंड गड़वार अंतर्गत नवादा ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान एवं प्रशासक सत्येंद्र यादव ने की। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी गड़वार सत्य प्रकाश रहे,जबकि संचालन ग्राम पंचायत सचिव सुनील दत्त तिवारी ने किया। चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान आवास योजना, पेंशन,फॉर्मर रजिस्ट्री,फैमिली आईडी,जन्म-मृत्यु पंजीकरण तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करना है। ग्रामीण अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन करें तथा आवश्यक अभिलेख पूरे रखें। वहीं ग्रामीणों जन्म प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल समय से न मिलने की शिकायत पर प्रधान और सचिव की फटकार लगाई। ग्राम पंचायत सचिव सुनील दत्त तिवारी ने आवास,पेंशन, फैमिली आईडी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और अन्य योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने तथा योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान एवं प्रशासक सत्येंद्र यादव ने जन चौपाल में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर बब्बन राम, गिरवर,लव कुमार, सूर्यनाथ, विजयलक्ष्मी गौतम,अभिषेक, पिंटू यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments