आंगनबाड़ी कार्यालय पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
मनियर/बलिया। बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय मनियर परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ (आंगन का उत्सव) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु देखभाल को लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोलियां बनाने के साथ पौष्टिक खाद्य सामग्री के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता, पोषण, मातृ शक्ति की देखभाल और सामुदायिक सहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। ‘हर आंगन, विकसित भारत का निर्माण’ की भावना के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हेल्दी बेबी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम को कर्मचारी नेता विनोद सिंह ने संबोधित करते हुए पोषण और बाल विकास के क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता तिवारी, रेणुका पाठक, बीना पाठक, रेखा सिंह, रीता सिंह सहित अन्य कार्यकत्रियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला मंत्री राजेश सिंह, मंडल महामंत्री मनियर अविनाश तिवारी, प्रिंस, जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सीडीपीओ पूनम सिंह, बड़े बाबू प्रमोद कुमार अस्थाना, सुपरवाइजर उषा देवी, सोनम, सीमा सहित विभागीय कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments