Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

युवा भाजपा नेता सुधीर सिंह के पिता का निधन, महावीर घाट पर उमड़ा जनसैलाब



78 वर्ष की उम्र में बजरंगी सिंह ने ली अंतिम सांस, निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया। बसंतपुर निवासी युवा भाजपा नेता सुधीर सिंह के पिता बजरंगी सिंह का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को महावीर घाट बलिया पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। घाट पर मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

बजरंगी सिंह के निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। उनके निधन की सूचना मिलने पर कई समाजसेवियों और परिचितों ने फोन के माध्यम से सुधीर सिंह से संपर्क कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।

गांव निवासी युवा भाजपा नेता नितेश सिंह रिंकू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बजरंगी सिंह के निधन से गांव ही नहीं, बल्कि पूरा क्षेत्र गमगीन है। उन्होंने कहा कि बजरंगी सिंह बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव था। उनका निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंत्येष्टि में सुधीर सिंह, टिंकू सिंह, पिंकू सिंह, संग्राम सिंह, मंगल सिंह, राहुल सहित गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments