Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, समितियों को सौंपी जिम्मेदारी



परिवहन मंत्री के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह को सौंपा गया उद्घाटन समारोह का निमंत्रण



बलिया। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजन समिति की बैठक हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल डॉ. राजेश कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि खिलाड़ियों के आवास, खानपान, परिवहन और स्वागत व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।



मंडलीय क्रीड़ा सचिव एवं प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत बलिया की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में परिवहन मंत्री को आमंत्रित करने के लिए उनके प्रतिनिधि हर्ष सिंह और मंत्री के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह को निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी प्रिया तथा राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निगम और सलोनी को आशीर्वाद दिया गया। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments