दशहरा मेला के तीसरे दिन नवमी को पूजा पांडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
रेवती (बलिया) नगर में आयोजित दशहरा मेला के तीसरे दिन नवमी को पूजा पांडालों में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ के दबाव को देखते हुए पूजा समिति के सदस्यों व पुलिस कर्मियों को काफी मस्तक करनी पड़ी। यदि पुलिस का हस्तेक्षप न हो तो मेला रात एक बजे के बाद तक गुलजार रहता है। मेला की प्रसिद्धि को देखते हुए दूर दराज के दर्जनों ग्राम सभाओं के 50 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रति वर्ष नवमी, दशमी को दर्शन पूजन के साथ ज़रूरत के सामानों की खरीदारी करने आते हैं। पीस कमेटी की बैठक में मानक के अनुसार लाउडस्पीकर बजाने की सहमति के बावजूद तीव्र आवाज में लाउडस्पीकर बजने से दुकानदारों सहित श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेला में इधर उधर से तीन, तीन की संख्या में बैठे बाईक चालकों के आवाजाही से लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर नगर का दशहरा मेला मां दुर्गा की कृपा व राम भरोसे अपने चरम पर है। नगर में स्थापित मां दुर्गा की 24 प्रतिमाओं का विसर्जन एकादशी, बुधवार को संपन्न होगा।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments