Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जय माता दी बड़ी बाजार पोखरा के सौजन्य से आयोजित भंडारा में कुंवारी कन्याओं सहित मेला में आए हजारों श्रद्धालुओं ने किया भोजन ग्रहण





रेवती (बलिया)  जय माता दी बड़ी बाजार पोखरा रेवती के तत्वाधान में आयोजित भंडारा में कुंवारी कन्याओं सहित दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। समिति के उपाध्यक्ष सतीष गुप्ता ने बताया कि यह भंडारा देर सायं तक अनवरत चलता है। भंडारा में पूड़ी, सब्जी,खीर दी जाती है। साथ ही समस्त श्रद्धालुओं को अलग अलग सूजी का हलवा प्रसाद भी दी जा रही है। इस दौरान अशोक कुमार केशरी,अजय केशरी,सुदामा गुप्ता, प्रिन्स केशरी आदि सदस्य मौजूद रहे।




रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments