Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर ठगी की ₹5,000 धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई

 



 मनियर बलिया ।साईबर ठगी के शिकार व्यक्ति को साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते से निकाली गई ₹5,000 की धनराशि को होल्ड कराकर वापस पीड़ित के बैंक खाते में जमा कराया।उल्लेखनीय है कि भागीपुर निवासी सुधांशु प्रकाश मणि  के बैंक खाते से दिनांक 12.07.2025 को साइबर ठगी के माध्यम से ₹5,000 की धनराशि निकाल ली गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल एवं थाना मनियर पर शिकायत दर्ज कराई गई। मनियर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई ₹5,000 की धनराशि को होल्ड कराया।

इसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को होल्ड की गई ₹5,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यवाही की सराहना की।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments