23 अक्टूबर को मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इस दिन मतदान में भाग लेने के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं तथा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के चुनावों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करना है। पात्र कर्मचारी 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ लेकर मतदान में भाग ले सकेंगे।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments