Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विधान परिषद चुनाव: मतदान कक्ष में मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित, बैंगनी स्केच पेन से करना होगा मतदान

 


बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर मतदान कक्ष में मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार का कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदाताओं को इन निर्देशों का पालन करना होगा, ताकि मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान प्रकोष्ठ में मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान के लिए बैंगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उसी पेन का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान करें।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments