Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कुसुम पाठक को भाजपा महिला मोर्चा में मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 



मनोनयन पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी, दी बधाई और शुभकामनाएं

दुबहर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता राय ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा की संस्तुति पर दुबहर क्षेत्र के नगवा निवासी कुसुम पाठक को भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुसुम पाठक के संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

मनोनयन के बाद कुसुम पाठक ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा दुबहर मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे, नितेश उपाध्याय, अरविंद पाठक एवं केके पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कुसुम पाठक को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments