Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने पं.राजेश मिश्र, जनपद में हर्ष का माहौल

 



गड़वार (बलिया)ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ महासभा की बैठक में पं.राजेश मिश्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने से पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन के बाद राजेश मिश्रा ने ब्राह्मणों के स्वाभिमान और उनकी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की बात कही। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए वेद,पुराणों,उपनिषदों,महाभारत व रामायण को कंठस्थ कर मुगल शासकों,आक्रांताओं,अंग्रेजों से उन्हें बचाया। बताते चले कि गड़वार ब्लाक के मसहां गांव निवासी राजेश मिश्र छात्र जीवन से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते रहे। 1996 में सतीशचंद्र कालेज बलिया में छात्र संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। इसके पूर्व वह बीएसएस के प्रदेश महासचिव के पद पर रहते हुए ब्राह्मणों को पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में लगातार जोड़ने का कार्य किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा इन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन से पूरे जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments