Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नवरात्र से पूर्व नगर पंचायत रेवती में युद्ध स्तर पर चल रही छोटे बड़े नालों की साफ सफाई



 



रेवती (बलिया)    शारदीय नवरात्र में नगर में लगने वाले चार दिवसीय दशहरा मेला से पूर्व नगर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न वार्डों में छोटे बड़े नालों की साफ सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। 


वैसे नगर में सुबह, दोपहर साफ सफाई का पहले से रोस्टर बना है। कचरा उठाने के लिए मैजिक व ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था सुनिश्चित है। किन्तु इधर लगातार हुई बरसात व नवरात्र को देखते हुए अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम के निर्देशन में सफाई नायक गणेश रावत, राजकुमार चौहान, रौशन रावत, गोलू रावत आदि के देख रेख में अलग अलग वार्डों तथा बाजार में विशेष अभियान चलाया जाएगा रहा है। नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने बताया कि थाना से बस स्टैंड तक पीचिंग का कार्य दशहरा से पूर्व संपन्न हो जाएगा। नगर तथा बाजार में सड़क पर जगह जगह बने गढ्डे को भरने का कार्य पूरा हो चुका है। मेला में पूजा पंडालों के आस पास पर्याप्त साफ सफाई रहेगी।







रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments