पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 5 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कार्रवाई।
मनियर/बलिया। थाना मनियर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को राहत दिलाते हुए उसके खाते से निकाले गए 5,000 रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार बघौता बहदुरा निवासी सत्येंद्र कुमार के बैंक खाते से 6 दिसंबर 2025 को धोखाधड़ी कर 5,000 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एनसी आरपी पोर्टल और थाना मनियर में दर्ज कराई थी। साइबर सेल के संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया।
इसके बाद (एमआरपी )पोर्टल के माध्यम से संबंधित धारा के तहत 5,000 रुपये की धनराशि वृहस्पतिवार को पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल मनोज प्रजापति, आदर्श मिश्रा, अक्षय शुक्ला और सूर्यप्रकाश मौर्या शामिल रहे।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments