वित्तीय साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
बलिया। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की देखरेख में आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक गुरुवार को गड़वार स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र पर हुई। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों में संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और वित्तीय जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
आरोह फाउंडेशन के क्लस्टर समन्वयक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय साक्षरता लोगों को आर्थिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से लोगों को बचत, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वित्तीय साक्षरता केंद्र के अनिल शुक्ला ने कहा कि वित्तीय जागरूकता से लोग अपने धन का सुरक्षित प्रबंधन करने के साथ बैंकिंग सेवाओं का बेहतर लाभ उठा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है।
बैठक में आरोह फाउंडेशन के डीसी सूरज सिंह, रितेश सिंह, प्रवीण पांडेय, देवेंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments