जनसुनवाई में दिव्यांग बुजुर्ग को मिली मदद, ट्राई साइकिल और आयुष्मान कार्ड वितरित
बलिया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर दिव्यांगजन की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए उन्हें सहायक उपकरण और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाया गया। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने ग्राम जापलिनगंज, बलिया निवासी 70 वर्षीय दिव्यांग लक्ष्मण प्रसाद को ट्राई साइकिल वितरित की। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया।
ट्राई साइकिल मिलने से लक्ष्मण प्रसाद को आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। वहीं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें पात्रता के अनुसार स्वास्थ्य उपचार की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और जरूरतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। सहायता मिलने पर लक्ष्मण प्रसाद ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments