मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी
दुबहड़ (बलिया)। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गुरुवार को दुबहड़ स्थित वरेन्य इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और करियर मार्गदर्शन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, थाना पुलिस, स्थानीय स्वयंसेवी संस्था और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को जागरूक किया।
इस दौरान छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी समस्या में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट, त्र्यंबक पांडेय गांधी



No comments