महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
मुख्य वक्ता अर्जुन द्विवेदी ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ नेतृत्व की मिसाल कायम की।
अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments