Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी के श्रद्धांजलि सभा जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के दरवाजे पर कि गयी



मनियर बलिया। पूर्व मंत्री स्व रामगोविन्द चौधरी की श्रद्धांजलि सभा बुधवार की शाम जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के आवास पर आयोजित किया गया वक्ताओं ने पूर्व मंत्री के स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करना उनका सरल स्वभाव था। उनकी मृत्यु क्षेत्र में गांधी के रूप याद करती रहेगी। आठ बार जिले में विधायक व तीन बार मंत्री बनकर मिसाल बने स्व चौधरी के पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  श्रद्धांजलि सभा में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रख उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस मौके पर अमर नाथ त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, दिनेश राजभर, मनन सोनी, भूपेन्द्र यादव, अभिमन्यु राजभर, सभासद लक्ष्मण पटेल, प्रधान सोनू यादव, पूर्व प्रधान राम अवध यादव, राजा, मनोज यादव, बृजनाथ यादव, अवधेश यादव सोनू, बब्लू यादव, देवेन्द्र यादव, व्यास पाण्डेय, राकेश यादव रहे।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments