एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने चंदन शाह ने प्रदेश नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार।
भाजपा एसटी मोर्चा, बलिया के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले चंदन शाह—पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करूंगा कार्य।
प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
मनियर बलिया।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा, बलिया के जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः जिम्मेदारी मिलने पर चंदन शाह ने प्रदेश नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे।चंदन शाह ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एसटी मोर्चा, बलिया के जिला अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। उन्हें विश्वास है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा। सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया विशेष आभार चंदन शाह ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोबारा जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गौरव की बात है। वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे।
अंत में चंदन शाह ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका सहयोग और मार्गदर्शन ही संगठन की असली ताकत है। वह सभी को साथ लेकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बतातें चले कि चंदन साह सिकंदरपुर तहसील के मनियर ब्लॉक के बालूपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं ।उनकी पत्नी सुमन देवी ग्राम प्रधान है।
रिपोर्ट- मनु तिवारी


No comments