Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ददरी मेले की पांच कार्यों की नीलामी कल, होगा सीधा प्रसारण



बलिया। ददरी मेला-2026 की तैयारियों के बीच नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। मेले के पांच प्रमुख कार्यों की नीलामी का 13 नवंबर को यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि झूला एवं प्रदर्शनी, पार्किंग, लकड़ी बाजार, वेंडर जोन और गदहा बाजार के लिए प्राप्त निविदाएं शुक्रवार सुबह 11 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार में खोली जाएंगी। नीलामी जिलाधिकारी की ओर से गठित जिला स्तरीय समिति की देखरेख में होगी। इसमें मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक भी मौजूद रह सकेंगे


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments