Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वटवृक्ष की पूजा केवल भारत में

रसड़ा (बलिया)। वट वृक्ष सावित्री व्रत ये केवल भारत मे भारतीय महिलाओं के द्वारा मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत, पर्व, पूजा का दिन है। आज के दिन महिलाएं अपने सुहाग के लम्बी आयु व सुरक्षा के लिए सावित्री व्रत करती है वही महिलाएं वट यानी बर्गद के पेड़ के चारो तरफ फेरी लगा कर अपने स्वामी अर्थात अपने धर्म पति के लम्बी आयु के लिए मन्नते मांगती है। ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की अमावस्या को वट पूर्णिमा व्रत किया जाता है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक कहा जाता है कि आज के दिन सावित्री अपने पति सत्‍यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आईं थीं। जिसके बाद उन्‍हें सती सावित्री कहा जाने लगा।
रिपोर्ट- पिन्टू सिंह

No comments