अभियान के तहत 215 बने भाजपा की सदस्य
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान के तहत बलिया नगर विधानसभा के आमघाट में बुथ संख्या 215 पर सद्स्य बनाने हुए भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बन्टू ने कहा कि दुनिया के सबसे बडे़ राजनीतिक दल भाजपा का कार्यकर्ता होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत ही नहीं पुरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। मोदी सरकार ने गांव , गरीब एवं किसानों के हित में कई ऐतिहासिक काम भी किए है, देश का युवा , नौजवान, किसान भाजपा का सदस्य बनने में काफी रुचि ले रहा है इस बात से यह तय होता है कि मोदी सरकार की नीतियों से देश की जनता काफी खुश है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भैया अमित सिंह , कमलेश सिंह , मण्डल महामंत्री अमित सिंह , आषीष प्रताप ,अनिल राजभर, अशेक वर्मा,अंकित खरवार, आदित्य चौधरी , भगवान वर्मा, राहुल यादव, पंकज मौर्या , अक्षय कुमार आदि रहे।
By-Ajit Ojha


No comments