Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सरकार को करानी होगी 40 करोड़ से बने बांध के टूटने की जांच




बलिया। बलिया जिले के बाढ़ में डूबे लोगों की प्रशासनिक स्तर पर मदद नहीं की जा रही है। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री भी आए थे, लेकिन उन्होंने जो निर्देश दिया उसका पालन जिला प्रशासन नहीं कर रहा हैं। उक्त बातें  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने गुरुवार को कही। वे पार्टी के जिला मुख्यालय में खबरनवीसों से बातचीत कर रहे थे। 
आरोपिया लहजे में श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 12 घंटे में मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन बाढ़ पीड़ितों तक शुद्ध जल और खाद्य पदार्थ भी नहीं पहुंचाए जा रहे हैं। कहा कि 40 करोड़ का बंधा टूटने के मामले में सरकार को जांच करानी होगी।
 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाढ़ कैंपों में स्थिति भी काफी खराब है, वहां समय से राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है। लोग भूख से बिलबिला रहे हैं, लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई भी नहीं है। कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है।  बिजली के मूल्यों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी कर दी गई है, यहां तक कि डीजल पेट्रोल के मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम आदमी सीधे-सीधे प्रभावित हो रहा है। 
उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। नेता प्रतिपक्ष चौधरी ने कहा कि नया मोटर व्हैकिल एक्ट में तमाम खामियां हैं। जिसके दम पर प्रदेश में जबरदस्त वसूली हो रही है। सरकार अपने घाटा को जजिया कर वसूल कर पूरा करना चाहती है। जबकि देश में 16 औद्योगिक घराने है, जिन्हें सरकार हमेशा सहयोग करती हैं। उनसे घाटा बराबर हो सकता है। लेकिन 40 वर्षों के अंतराल में इस तरह की बेरोजगारी बढ़ी है व रिकार्ड तोड़ है। करीब ढाई लाख दुआ ऑटो सेक्टर में बेरोजगार हुए हैं। क्या की बिजली का बुरा हाल है भारी कटौती से आमजन बेहाल है। 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम कहते हैं कि ट्रांसफार्मर जलने पर 3 दिन में बदले जाएंगे, लेकिन बहुत सारे क्षेत्रों में 3 माह से अधिक समय से ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। लेकिन उन्हें बदलने वाला कोई नहीं है। एक अक्टूबर को इन्हीं सब मांग को लेकर हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर गांधी जी को यह बताएंगे कि आपके देश में क्या हो रहा है। भाजपा के राज में लोकतंत्र को कुचलने की सारी चल रही है। अब तक 11 पत्रकारों के खिलाफ प्रदेश में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस सरकार में विधायिका, कार्यपालिका, मीडिया पर सरकार की टेढ़ी नजर है। इस प्रकार विकास का एक भी कार्य नहीं करा पाई है।  नेता प्रतिपक्ष ने चिन्मयानंद के मामले में कहा कि भाजपा की पुराना चरित्र है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सपा के लोग लगे हुए हैं । इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, सनातन पांडेय, प्रवक्ता सुशील पाण्डेय” कान्हजी”, गोरख पासवान, ब्यास जी गोड़ आदि मौजूद रहे।
                                

By-Ajit Ojha

No comments