Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा के राज में बढ़ी गरीबी, बेकारी, भ्रष्टाचार और अराजकता : ओम प्रकाश



रसड़ा (बलिया)।  प्रदेश की भाजपा सरकार अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल का बखान कर रही है लेकिन आज पूरा प्रदेश आरजकता, भ्रष्टाचार, गरीबी व बेरोजगारी से कराह रहा है बावजूद इसके योगी सरकार अपनी वाह-वाही लुटने में मस्त है। यह बात सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आेमप्रकाश राजभर ने गुरूवार को रसड़ा तहसील मुख्यालय पर सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 
उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूब चुका है और मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों को गिना कर पीठ थपथपा रहे हैं। गरीबों के आवास में धांधली, आधार कार्ड के नाम पर 70 प्रतिशत गरीबों का राशन कार्ड निरस्त किए जाने, बच्चों की फीस में बढोत्तरी तथा बिजली दरों में भारी इजाफा गांव में गंदगी का अंबार यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना बिजली के भेजे गए बिलों को 15 दिनों के अंदर वापस नहीं लिया जाता तो प्रदेश के सभी पावर स्टेशनों पर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों की हक की आवाज को बुलंद करने तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों की लड़ाई लड़ने के कारण ही मुख्यमंत्री से हुए विवाद के कारण सत्ता छोड़नी पड़ी। एेसे धोखेबाज एवं जुमलेबाजी वाली सरकार के साथ रहने पर वे घुटन महसूस कर रहे थे।

उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि हमें छेड़ा न जाय वर्ना 2022 में उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राष्ट्रीय सचिव अरूण राजभर ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी के 72 वर्ष बाद भी देश का विकास नहीं हो सका। भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी ने हमारे देश का पंगु बना दिया है। भाजपा की सरकार हमारे अधिकारों को छीनकर गरीबों, मजलूमों का शोषण कर रही है। राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि सुभासपा ने हमेशा ही दबे-कूचले लोगों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। 
दु:ख व्यक्त किया कि आज विपक्षी पार्टियां भाजपा के जुल्म व शोषण के विरूद्ध आवाज उठाने में नाकाम रही हैं । मुकदमों की डर से वे आवाज नहीं उठा पा रही हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह , द्वारिका सिंह, जावेद अंसारी, आस मुहम्मद, अवधेश राजभर, वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र राजभर, अशोक यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर व संचालन दिनेश राजभर ने किया।   


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments