Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बारिश में जमींदोज हुआ पुराना मकान, एक व्यक्ति समेत तीन मवेशी घायल



सहतवार ( बलिया) । लगातार हो रही बारिस व घाघरा के पानी के कारण चाँदपुर पुरानी बस्ती में एक ईट का मकान  करकट व प्लानी गिर गया। जिसमे तीन मवेशी दब गये। जिसको बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसमें एक ब्यक्ति चोटिल हो गयी।
    बताया जा रहा है कि चाँदपुर पुरानी बस्ती निवासी शम्भूसिह रविवार के शाम को अपने घर में सो रहे थे। तभी रात्रि मे  11 बजे के करीब बगल में स्थित उनका पुराना ईट का घर भरभरा कर गिर गया। संयोग अच्छा था कि उस रात्रि उस घर मे कोई सोया नही था। वही बगल मे रहने वाले अशोक सिह के करटक का घर व मुरली मनोहरसिह के एक प्लानी गिर गया। जिसमें अशोक सिंह के तीन मवेशी दब गये। तीनों मवेशियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसमें अशोक सिह को मामूली चोट आ गयी।


रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

No comments