Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में बही समलैंगिक विवाह की बयार, दो ने रचाई शादी



# पुलिस ने पकड़ कर परिजनों को सौंपा


रसड़ा (बलिया)। अब तक शहरी फिजाओं में आम हो चले समलैंगिक विवाह का चला अब धीरे-धीरे गांव को भी अपने आगोश में ले लेता नजर आ रहा है। तभी तो कल तक जिसे हम एक दृष्टि से और धर्म विरुद्ध मानते थे वह धीरे-धीरे हमारी रगों में घुलकर आम हो चला है। ऐसा ही एक मामला बलिया जनपद के रसड़ा तहसील क्षेत्र के एक गांव में  सामने आया है जहां एक ही गांव की दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह करके न सिर्फ जमाने  ठेंगा दिखाया है बल्कि धार्मिक रीति-रिवाजों को भी तार-तार कर दिया है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों समेत एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आए और बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया।  घटना की परिणति चाहे जिस प्रकार की हुई हो लेकिन चट्टी चौराहों पर लोग चटकारे के साथ इसकी चर्चा करते नजर आ रहे हैं। 
बता दे कि आम तौर पर शादी-विवाह में लड़का पक्ष लड़की पक्ष के दरवाजे पर बरात लेकर जाते हैं, वहां बरातियों का स्वागत होता है और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अग्नि के सात फेरे लेने के बाद समाज में शादी माना लिया जाता है, लेकिन गांधी पार्क इसके ठीक उल्टा हुआ। यहां वर और वधु दोनों का किरदार लड़कियों ने ही अदा किया। इतना ही नहीं वरमाला और और सात फेरों की रस्में भी दोनों ने पूरी की। बकायदा विवाह की रस्में पूरी करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों के साथ एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी। हालांकि एक लड़की के माता पिता मंगलवार को ही अपनी पुत्री के घर से लापता होने की कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसकी पुलिस अभी छानबीन ही कर रही थी कि बुधवार की सुबह गांधी पार्क में उस लड़की के साथ एक और लड़की मिली। जो ये कहती मिली की मैं इसके साथ शादी की हूं।  फिर क्या था यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई और देखते ही देखते  दोनो लड़कियों को देखने के लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में लेने के साथ उनके साथ मौजूद एक लड़का को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर परिजनों को बुलाकर दोनों को सौंप दिया।



रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments