Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एपेक्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के वेबीनार में निभाई सहभागिता




गड़वार(बलिया) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से "परीक्षा का आयोजन एवं उत्तर पुस्तिका का डिजिटल मूल्यांकन" विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया,जिसमें एपेक्स स्कूल के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के आयोजन एवं उत्तर पुस्तिका के डिजिटल मूल्यांकन से संबंधित इस वेबीनार में सीबीएसई की तरफ से आयोजित बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तरीके में बदलाव,उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बदलाव के लाभ,कक्षा दसवीं के लिए द्वितीय बोर्ड परीक्षा तथा विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में खंडों का निर्धारण,उत्तर लिखने के तरीके आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments