विद्यालय में हुई चोरी के सामान सहित चार बाल अपचारी गिरफ्तार
रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा विद्यालय में चोरी हुए सामान सहित चार बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर में 24 नवंबर 2025 को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के बच्चों के पठन पाठन से संबंधित सामान चुरा लिया गया था। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जांच रही थी। गश्ती पर निकले उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता मुखबीर की सूचना पर बाल अपचारी रितेश के घर औचक छापामारी की जहां रितेश के साथ तीन अन्य अपचारी भी गिरफ्तार किए गए। उनकी निशानदेही पर घर में छिपा कर रखे 4 अदद मानीटर,2 सीपीयू,1 यूपीएस,1 राउठर वाई-फाई, 4 मॉनिटर स्टैंड आदि बरामद किया गया।
पुनीत केशरी


No comments