Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया की महिला की गाजियाबाद में मौत



सुखपुरा (बलिया)। कस्बे निवासिनी मानती देवी (43) पत्नी लक्ष्मण प्रसाद राजभर का निधन शनिवार को सर्पदंश से गाजियाबाद में होगी गयी। मृतका का पति गाजियाबाद में ही कहीं नौकरी करता था तथा अपने परिवार के साथ वहीं रहता था।शनिवार की सुबह घर में ही सांप ने मानती को काट लिया। पड़ोसी उसे तत्काल चिकित्सालय ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।रविवार की सुबह यहां उसका शव आने पर उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे मौजे में शोक व्याप्त है।मृतका अपने पीछे नाबालिग 2 पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है।

रिपोर्ट डा. विनय कुमार सिंह

No comments