Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फेसबुक पर फब्तियां कसना पड़ा भारी,जाना पड़ा जेल



रसड़ा(बलिया)। वाराणसी से हिन्दी दैनिक  समाचार पत्र के पत्रकार को  प्रकाशित ख़बर पर नगर के एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। जिसमें सोमवार को पत्रकार के तहरीर पर पुलिस ने आनन-फानन में युवक काे हिरासत में ले लिया है। 
बताते चलें कि शनिवार उन्नीस अक्टूबर काे रवि आर्य ने अपने अख़बार में लेखात्मक समाचार शीर्षक के तहत "महंगाई की मार से बाजार बेजार" समाचार प्रकाशित किया गया था । जिस पर फेसबुक के माध्यम से नगरीय भगत सिंह तिराहे का निवासी आकाश गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता ने अभद्र टीका-टिप्पणी की।जिसे पत्रकार के तहरीर पर हिरासत में लेकर पुलिस उचित कार्यवाही में जुट गई है। सीटी इन्चार्ज सुरेन्द्र सिंह से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि रवि आर्य ने तहरीर दिया है जिसके आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया है।      

    रिपोर्ट पिन्टू सिंह 

No comments