Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया की बेटी को आगरा में मिला गोल्ड मेडल


हतवार,बलिया। क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी स्तुति दुबे ने बीते 11 अक्टूबर को आगरा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दिक्षांत समारोंह में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा गोल्ड मेडल पाकर  जिले का नाम रोशन किया है। स्तुति की इस उपलब्धि ने सााबित किया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां अग्रणी भूमिका निभा रही है। राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल मिलने से गाँव में खुशी की लहर दौड़ गयी है। 

हुुसेनाबाद निवासी विद्याभूषण दुबे की पुत्री स्तुति दुबे पाँचवी तक अपने गाँव में पढ़ने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए अपने पिताजी के साथ आगरा चली गयी। वहाँ उसने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की पढ़ाई सिम्बोजिया हायर सेकेन्ड्री स्कुल आगरा में की। 2018 में उसने डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में एम फिल रसायन विज्ञान ; कमेस्ट्रीद्ध में उच्च अंक प्राप्त किया। इसके लिए बीते 11 अक्टूबर को सूबे की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा पं गोपीचन्द शर्मा स्मृति ( स्वर्ण) पदक प्रदान किया गया। स्तुति के पिताजी आगरा विश्वविद्यालय में कलर्क के पद पर कार्यरत है। वह एक भाई एक बहन है। शिक्षा के सहयोग में माता पिता की अहम् भूमिका है। रसायन विज्ञानी या विश्वविद्यालय मे प्रोफेसर बनना मेरी सपना है।


रिपोर्ट- श्रीकांत चौबे

No comments