Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

और कुएं में गिरा मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस


मनियर,बलिया। थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर निवासी हनुमंत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजब़ंशी सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की रात सात बजे कुएं में पाया गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी के जवानों से कुएं से शव को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परिक्षण को भेज दिया। मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस कारवाई में जुटी हुई है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी मृतक हनुमंत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह नशे का आदि था। प्रत्येक दिन दारू पीने के बाद किसी न किसी से विवाद करता था  शराब के सेवन कर घर आने व कलह उत्पन करने से परिजन भी परेशान रहते थे। 


सूत्रों के माने तो मृतक के दारू पीकर उत्पात मचाने से परिजन उसका हाथ पैर बांधकर दरवाजे पर रखते थे। बताया जाता है कि बुधवार की रात सात बजे नशे की धुत में मृतक घर पहुंचा व परिजनों से मारपीट करने लगा। जिस पर परिजनों ने हाथ पैर बांधकर दरवाजे पर लेटा दिया। थोड़ी देर बाद दरवाजे के समीप स्थित कुएं कुछ गिरने की आवाज हुई तो परिजनों ने हो हल्ला मचाया। आस पास के लोग जुटे तो देखा कि कुएं में हनुमंत गिरा पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्नि समन दास्तां के जवानों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परिक्षण के लिए भेज दिया। घटना कि सुचना मिलते ही रात को ही अपर पुलिस अधीक्षक बलिया संजय कुमार ने मौके की जांच पड़ताल की। 



रिपोर्ट— राममिलन तिवारी

No comments