Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मातहतो से बोली कमिश्नर: अनावश्यक लेटलतीफी देगा कारवाई बुलावा



बलिया। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों से योजनावार विस्तृत जानकारी ली। निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में कहा कि धनराशि उपलब्ध हो तो निर्माण कार्य में तेजी बनी रहनी चाहिए।
कमिश्नर ने कहा कि श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत रोजगार सेवकों का पंजीकरण कराएं और उसका व्यापक प्रचार प्रसार हो। कन्या सुमंगला योजना का क्रियान्वयन भी तेजी से करने को कहा। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि ऑनलाइन पेंशन आवेदन का सत्यापन समय से कर दें। कटहल नाला, भाखड़ा नाला के प्रोजेक्ट के बारे में भी चर्चा की गयी। निर्माण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिनके पास धन राशि है उनका निर्माण कार्य तेजी से होना चाहिए। अनावश्यक लेटलतीफी पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

 अधूरे कार्य को एक हफ्ते में कराएं पूरा


मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण की स्थिति पर असंतोष जताते हुए समस्त एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि हर घर शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि शौचालय का पैसा जिनके खाते में 20 लाख से ऊपर है तो उनको चार्जशीट जारी करें। जिस ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है उसको एक सप्ताह के अन्दर पूरा कराएं। कहा कि इसकी समीक्षा 14 नवंबर को फिर की जाएगी और लापरवाही मिली तो एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्यवाही होगी। मनरेगा की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड बेरुवारबारी, नगरा, रसड़ा, सीयर, मुरली छपरा, बैरिया एवं सोहांव की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीडीओ शशिमौली मिश्र आदि मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर रखें विशेष निगरानी


बलिया। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रकरण पर आने वाले संभावित निर्णय को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने थानेवार अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि हर थाने पर शांति समिति की बैठक कर ली जाए। हर ग्राम पंचायत में दस ऐसे व्यक्ति चिन्हित लिया जाए, जिनसे गांव के हालात की जानकारी मिलती रहे। उनका नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर रखें और हमेशा उनके सम्पर्क में रहें। बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी देवेन्द्र नाथ, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम सिकन्दरपुर अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम रसड़ा विपिन जैन, सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, एसडीएम बांसडीह दुष्यन्त मौर्य, एसडीएम बेल्थरारोड राजेश यादव व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।                                                                                                



रिपोर्ट : अजित ओझा

No comments