Breaking News

Akhand Bharat

जानें क्यों,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका योगी के मंत्री का पुतला





बलिया। कांग्रेस कमेटी के निर्देश में जिला कार्यकर्ता की आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय में गुरूवार को संपन्न हुई। कांग्रेस प्रदेश कमेटी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के संदर्भ में आयोजित यह बैठक प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गयी। इन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रियंका गांधी के संकल्पों को सार्थक करने के लिए निरन्तर संघर्षशील रहने की जरूरत है। 



इससे संघीय दमनकारी सरकार को उखाड़ फेकने की मजबूती मिल सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह 'गाट' ने गांव के अन्तिम छोर तक इस संकल्प को पहुँचाने की बात कही। संचालन सत्य प्रकाश मुन्ना ने किया। बैठक के उपरांत जिला कचहरी रोड व टीडी कालेज चौराहा तक भ्रमण कर सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ पर्ची बांट विरोध जताया। 



इसके बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला का पुतला रोडवेज तिराहे पर दहन किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सागर सिंह राहुल, ओम प्रकाश तिवारी, उमाशंकर पाठक, ओम प्रकाश पाण्डेय, शहनवाज आलम, सरिता श्रीवास्तव, गिरीशकांत गांधी, शिव प्रताप ओझा, ओमकार तिवारी, सुनील सिंह, रामधनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




रिपोर्ट : अजित ओझा

No comments