Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें कहां है बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर



बलिया। राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2019-20 में जनपद के 156 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लाभार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। ऋण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी के आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में 11 नवंबर से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक निर्धारित है। इस योजना में निम्न शर्ते निर्धारित है। योजना के अंतर्गत आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। आवेदक जनपद का निवासी हो (निवास प्रमाण पत्र संलग्न करें) आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण हो।



उद्योग एवं सेवा की परियोजना के (अनुसार प्रोजेक्ट रिपोर्ट संलग्न करें) वित्तपोषण का प्राविधान है एवं परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अनुदान/सब्सिडी अनुमन्य होगा। आवेदक किसी वित्तीय संस्था का डिफाल्टर न हो, आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को जाति प्रणाम पत्र संलग्न करना आवश्यक है। तकनीकी योग्यता के आवेदक प्रमाण पत्र अवश्य सलंग्न करें, देय मार्जिन मनी दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरांत अनुदान में परिवर्तित हो जाएगी। इस आशय का शपथपत्र देना होगा कि किसी केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत अनुदान सब्सिडी न प्राप्त किया हो, अपूर्ण आवेदन पत्र स्वत: निरस्त कर दिया जाएगा।                                                                                                             


रिपोर्ट : अजित ओझा                                

No comments