Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

'यदुवंश' की अगवानी में 'बागी धरा' ने बिछाये पलक पावड़े



बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का स्वागत नगर आगमन के दौरान जोरदार तरीके से भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सोमवार को चित्तू पाण्डेय चौराहा स्थित चित्तू पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भृगु मन्दिर में मत्था टेक प्रदेश अध्यक्ष ने आशीर्वाद लिया।




पूर्व कार्यक्रम के अनुसार भाजयुमों के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगाए गए सेवा शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिल चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष मनोज, पप्पू, चन्द्रप्रकाश, अंकुर उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अजीत वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहें।                                                                     



रिपोर्ट : अजित ओझा

No comments