Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रिंग सेरेमनी में मंगेतर संग दुर्व्यहार करना पड़ा भारी...जानें क्यों



सुखपुरा,बलिया। कस्बे के एक विवाह घर में आयोजित रिंग सेरेमनी के दौरान लड़की को थप्पड़ मार कर भाग जाने वाले आरोपी को उसके सहयोगी के साथ पुलिस ने रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर बलिया न्यायालय भेज दिया। कस्बे में स्थित एक विवाह घर में रविवार को दिन में विवाह हेतु लड़की पक्ष द्वारा लड़की दिखाने का कार्य किया जा रहा था। 



लड़की पक्ष खेजूरी का एवं लड़का पक्ष खड़सरा का था। स्टेज पर जब रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था कि खेजूरी का एक युवक अपने सहयोगी के साथ अचानक आया और स्टेज पर चढ़कर लड़की को एक थप्पड़ जड़ दिया।जब तक लोग समझ पाते कि यह क्या हुआ थप्पड़ जड़ने वाला युवक चारदीवारी फांद कर भाग गया। लड़की पक्ष ने इसकी सूचना तत्काल थाना सुखपुरा को दी।पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। लेकिन थप्पड़ जड़ने वाला युवक पुलिस की लाख घेराबंदी के बावजूद यहां से भागने में सफल हो गया।



देर शाम आरोपी युवक को पुलिस ने पचखोरा चट्टी से उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी पवन सिंह पुत्र सुजान सिंह एवं मंतोष सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ग्राम व थाना खेजूरी के निवासी हैं। पवन सिंह पर खेजूरी थाना में कई अपराधिक मुकदमे पंजीकृत है।नंद प्रकाश गुप्ता पुत्र मोहन गुप्ता निवासी खेजूरी के तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बलिया न्यायालय भेज दिया।



रिपोर्ट - अनिल सिंह।

No comments