Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तो अब सुमित के संयोजकत्व में आगे बढ़ेगा बजरंग दल !



बाँसडीह,बलिया।  बजरंग दल प्रखंड बाँसडीह के पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की सयुंक्त बैठक भाजपा बाँसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सांगठनिक दायित्व सौंपा गया, जिसमें बाँसडीह प्रखंड के संयोजक सुमित तिवारी, सह संयोजक वेद शर्मा एवं आशीष गुप्ता, सुरक्षा प्रमुख मुकेश पासवान सह सुरक्षा प्रमुख शिवम तिवारी, कालेज विद्यार्थी सम्पर्क प्रमुख विशाल शर्मा, गौरक्षा प्रमुख राकेश प्रजापति, बलोपासना प्रमुख शशि तिवारी, मीडिया प्रभारी नीतीश वर्मा को बनाया गया।

 बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बजरंग दल के जिला सह संयोजक अशोक कुमार शाह और बजरंग दल के बाँसडीह पालक रोहित सिंह ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बजरंग दल के सभी दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुये कहा कि कार्यकर्ता सगठन के मंशा के अनरूप कार्य करे।इस अवसर पर अंजनी तिवारी,प्रशांत बारी, आदित्य यादव,प्रियांशू सिंह,विशाल कुमार,सूरज पटेल,अमित यादव,अमन पांडेय,प्रकाश मिश्रा,अग्निवेश गुप्ता,वेद वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 रिपोर्ट— केके पांडेय

No comments