Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चोरों ने खंगाला आभूषण की दुकान



गड़वार(बलिया) । गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के ठीक सामने आभूषण की दुकान से चोरों ने बुधवार की रात्रि में दुकान में सेंध मारकर हजारों का सामान चुरा लिया।
दामोदरपुर निवासी ओमप्रकाश सोनी की स्टेट बैंक के सामने आभूषण की दुकान है वो प्रतिदिन की भांति बुधवार की शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए।गुरुवार को दोपहर में ओमप्रकाश जब अपने दुकान का ताला खोले तो देखा कि चोरों ने सेंध मारकर दुकान से हजारों रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिए थे।जिसकी सूचना वो स्थानीय पुलिस को दिए।मौके पर पहुँची पुलिस ने उचित कार्यवाही कर को चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।



रिपोर्ट : पीयूष कुमार श्रीवास्तव

No comments