गुमटी का ताला तोड़कर जूता, जैकेट सहित हजारों की चोरी
हल्दी, बलिया । थाना क्षेत्र के सोनवानी बाजार स्थित गुमटीं का ताला तोड़कर जैकेट,जूता आदि समान सहित हजारों रुपये नगदी को बुधवार की रात चोरों ने उड़ा दिया है।दुकानदार ने चोरी की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है।पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही हैं।
सोनवानी निवासी दीना यादव पुत्र उमा यादव गांव के बाजार में ही रेडिमेन्ट व जूता चप्पल की गुमटी में दुकान चलाता है।जिससे वो अपने परिवार का पालन- पोषण करता है।प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया,गुरुवार की सुबह आस-पास के लोगों दुकान का ताला टुटने की सूचना मिली तो वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टुटा देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।कुछ ही देर में वहां दर्जनों लोगो की भीड़ इक्कट्ठा हो गयी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।पीड़ित द्वारा पुलिस को दिये अपने लिखित तहरीर में कहा है कि 70 जोड़ी जूता, सात जैकेट व कुछ कपड़ा के अलावा 20 हजार रुपये नगदी चोरी हुआ है।घटना के बारे में पूछे जाने पर हल्दी थानाध्यक सत्येन्द्र कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है ।चोरो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट : अतीस उपाध्याय


No comments