टूटी सगाई तो एक ने खाया जहर दूसरे ने लगाई फांसी
अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जब लड़का-लड़की के घरवालों ने एक-दूजे की सगाई करवा दी। बाद में किसी कारण से यह सगाई घरवालों ने तोड़ दी। जिससे लड़का-लड़की को ठेस पहुंची। सगाई के बाद से ही दोनों के दिल एक-दूजे के करीब आ गए थे। वे घंटों चैटिंग किया करते थे। दोनों जल्द शादी के ख्वाब देख रहे थे। मगर, उन्हें नहीं अंदाजा था कि उनकी लव-स्टोरी अधूरी रह जाएगी।
जब दोनों की सगाई टूट गई तो लड़की ने लड़के को वीडियो कॉल की। लड़की ने अपने मंगेतर को कहा कि फांसी लगाकर मरूंगी। उसके बाद उसने गले में फंदा डाल लिया। उधर, आहत लड़के ने भी जहर खा लिया। इस दौरान कुछ देर बाद लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़के की हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका की पहचान भानु के रूप में हुई। जबकि, उसके मंगेतर का नाम सुरेश है।
बताया जाता है कि सुरेश चोटिया के जमोर गांव का रहने वाला है और उसकी सगाई थान की भानु से हुई थी। किसी कारणवश यह सगाई टूट गई, लेकिन इस दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब चूके थे। परिजनों के इनकार करने पर दोनों ने खुद को मारने की ठान ली थी। फंदे से भानु तो कुछ ही देर में मर गई, जबकि जहर से सुरेश की तबियत काफी खराब हो गई। सुरेश को राजकोट के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक ही रही।
डेस्क


No comments