Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज 5 दिसंबर का पञ्चाङ्ग व राशिफल, जानें इन राशि वालों के ससुराल से मिलेगा सहयोग



आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: नंदा नवमी।
विशेष: बुध वृश्चिक में।
राशिफल
मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें।
वृष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
मिथुन: वाणी पर संयम रखें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
तुला: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है।
मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मीन: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो।

No comments