Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जुमे कि नमाज़ से पहले रसड़ा नगर में भारी पुलिस जवानों ने किया फ्लैग मार्च



रसड़ा (बलिया): नागरिकता संशोधन बिल व एनआरसी के विरोध में प्रदेश भर में जगह जगह हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार की जुमे  की नमाज को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है ।इसी क्रम मे बलिया जनपद के रसड़ा मे रसड़ा कोतवाली पुलिस के अतिरिक्त नगरा ,सिकंदरपुर, भीमपुरा एसएचओ व पुलिस जुम्मे के नमाज के वक़्त पूरी तरह चप्पे चप्पे पर  मुस्तैद दिखी।नमाज से पहले पूरे नगर में क्षेत्राधिकारी केपी सिंह , प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय , चौकी इंन्चार्ज सुरेन्द्र सिंह ,धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी मात्रा में  पुलिस बल ने नगरपालिका के 25 वार्डों सहित कस्बा के मुन्सफी, मस्जिद ,पुरानी मस्जिद ,मीशन रोड भगतसिंह तिरहा प्यारे लाल चौराहा स्टेशन रोड पर फ्लैग मार्च कर सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द व गंगा जमुनी तहजीब को बनाये रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने  कहा कि प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।अफवाह का हिस्सा न बने। अखण्ड भारत न्यूज संवाददाता से दूरभाष पर बातचीत मे कहा  कि नगर का माहौल बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी अमन चैन के साथ खिलवाड़ करने वाले के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु , युवाओं व बुजुर्गों से बातचीत कर उन्हें समझाया ।नगर में प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय के कार्य की प्रशंसा इस समय सभी समुदायों के लोग दिल खोलकर कर रहे है।




रिपोर्ट : पिन्टू सिंह

No comments