चोरी और छिनैती की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त
दुबहर । क्षेत्र में आए दिन चोरी और छिनैती की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है । अभी हाल ही में मंगलवार की रात अखार ढाले पर मुकेश सिंह के निर्माणाधीन मकान से समरसेबुल खोलकर तथा छड़ चुरा को ले जाने की घटना हुई इसके बाद दो दिन पहले बसारिकापुर, बिशनपुरा ढाले पर मोबाइल छीनने की घटना हुई जिसका खुलाशा आज तक नही हुआ । क्षेत्र के लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जाड़े के दिनों में पुलिस को गस्त कराने की मांग की है ।
रिपोर्ट : नितेश पाठक


No comments