सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों को दे तुरंत फाँसी
बैरिया, (बलिया) : गत दिवस तेलंगाना की चिकित्सक डा. प्रियंका रेड्डी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों द्वारा उनकी हत्या व शव के जलाने के मामले में तत्काल न्याय की मांग करते हुए रविवार की देर शाम बैरिया में कैंडल मार्च निकाला गया। जो बैरिया त्रिमुहानी से विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुआ।
हाथ में कैंडल लिए लोग भारत सरकार व तेलंगाना की सरकार से न्याय की मांग कर रहे थे। वहीं बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व पुलिस की कार्यशैली बदलने की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे। वहीं दरिंदों को तत्काल फांसी देने की मांग के साथ- साथ दिल्ली में धरने पर बैठी अन्नू दुबे के खिलाफ पुलिस की बर्बर कार्रवाई की निंदा कर रहे थे।
इस कैंडल मार्च में अध्यापक सिपाही सिंह, आरके मौर्य, यशवेंद्र सिंह, मनु जी पासवान, ओंकार शर्मा, आदित्य प्रताप सिंह टाइगर, वरूण मिश्र, धनजी पांडेय, जितेंद्र पसवान, आनंद पासवान, बड़क पासवान, अरूण प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, सोनू गुप्ता, कमलेश सिंह, विवेक सोनी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
रिपोर्ट : धीरज सिंह


No comments