Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें कहा चाइल्ड हास्पीटल का उद्घाटन भाजपा नेता मंटन वर्मा ने किया





बलिया : बच्चों के बेहतर इलाज के लिए स्थापित जीवन ज्योति चाइल्ड हास्पीटल बैरिया बाजार का उद्घाटन शुक्रवार को बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. एलबी कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में छोटे बच्चों के बेहतर इलाज के लिए कहीं व्यवस्था नहीं  थी। यह अस्पताल बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता डा. एसएस इस्लाम ने इस अवसर पर अपने संबोधन में बच्चों को सस्ता व समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने का आह्वान अस्पताल में तैनात चिकित्सिकों से किया।
इस अवसर पर डा. गंगासागर, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित आधा दर्जन गणमान्य लोगों ने अपना विचार रखे।





रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments