Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें कहा मिला गायब युवक का शव



बैरिया (बलिया): स्थानीय थाना क्षेत्र के नील के कोठी गांव के पास शुक्रवार की सुबह भागड़ नाले में इसी गांव के निवासी मुकेश वर्मा (25) का श​व पानी में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम वह घर से निकला था और तब से घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव के सामने ही भागड़ नाला के पानी में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मानें तो वह भागड़ नाले में शौच के लिए गया हुआ था और शौच के समय उसे ठंड लग गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई होगी।
इस बाबत पूछने पर एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है। मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा। वैसे गांव के लोगों का कहना है कि मृतक को मिर्गी आती थी। शायद भागड़ नाले के किनारे शौच के समय मिर्गी आ गई होगी और वह पानी गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी।





रिपोर्ट : विद्याभूषण चौबे

No comments