Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाढ़ पीड़ितों में कंबल वितरण





रामगढ़, बलिया । स्वर्गीय दीनानाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट सिंह दरबार के तत्वाधान में कन्हई ब्रम्ह बाबा स्थान दुबे छपरा में सोमवार के दिन बाढ़ पीड़ितों में कंबल वितरण किया गया जिसका मुख्य अतिथि निर्भय सिंह रेल मंडल प्रबंधक मुरादाबाद  रहे ।
 16 सितम्बर को गङ्गा की प्रलयंकारी लहरो ने रिंग बंधा को तोड़ कर ग्राम सभा मे तबाही मचा डाली।बहुतेरे ग्रामीण घर से बेघर हो गए।जिसके सेवा में ठंढ़ से राहत दिलाने के प्रयास में कंबल वितरण समारोह आयोजित कर बाढ़ से बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों के दुबे छपरा छपरा गोपालपुर उदईछपरा के बाढ़ पीड़ितों में 251  कंबल वितरण किया गया । कंबल वितरण समारोह में पूर्व छात्र संघ दुबेछपराअध्यक्ष  सचिन कुमार सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई ।इस मौके पर ग्राम सभा के स्वामीनाथ तिवारी ,प्रभाकर तिवारी ,रिंकू तिवारी ,राजकिशोर प्रसाद, चंद्रकांत तिवारी, हीरालाल, पंकज तिवारी, अमित दुबे ,राकेश सिंह, श्रीभगवान उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही।




रिपोर्ट : रविन्द्र मिश्र

No comments