Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति रखते थे स्नेह व सेवाभाव : डॉ संजय




रतसर (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के परिसर में गुरूवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कुष्ठ दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डा० संजय कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवाभाव रखते थे, इसीलिए गांधी जी की पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बापू ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर समाज को यह सन्देश दिया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा करने या उनके संपर्क में रहने से यह रोग नही फैलता है। कुष्ठ की बीमारी कीटाणुओं से होती है और इसका इलान पूर्णतः सम्भव है। वहीं इस रोग का पहचान करना भी आसान है। चमड़े पर किसी प्रकार दाग या धब्बा हो और जिसमें दर्द ना हो  इस बीमारी के लक्षण हो सकते है, साथ ही ऐसे दाग धब्बे खुजलाते नहीं है। एनएमए धनेश पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम " कुष्ठ के विरुद्ध आखिरी युद्ध "निर्धारित की गई है। जनपद में 30 जनवरी से13 फरवरी 2020 तक कुष्ठ पखवारा का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम - सभाओं, स्कूलों एवं धार्मिक संस्थानों में जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ मरीजों को खोज कर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध है। इस अवसर पर डा०आर. अख्तर, डा०आर.के. सिंह, डा०देवेन्द्र यादव, डा०फूलेन्द्र सिंह,एस.एन.त्रिपाठी एनएमए, शशिकान्त शर्मा,विक्रमा यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक गोपाल जी पाण्डेय ने की।



रिपोर्ट : धनेश पांडेय

No comments